सरदार शहर परिषद का दीपावली मिलन समारोह संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सरदार शहर परिषद का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

 


गुवाहाटी। सरदार शहर नागरिक परिषद गुवाहाटी के प्रवासी बंधुओं का माछखुवा स्थित आई टी ए सेंटर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ परिषद् के अध्यक्ष चंदनमल सेठिया, मंत्री पवन जम्मड, पुर्व अध्यक्ष जुगराज बोथरा, उपाध्यक्ष स्वरूप बरडिया व सुशील सेठिया, राजकरण बुच्चा, निर्मल शामसुखा, कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक संदीप नाहटा, पूर्व मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक धनपत सेठिया-मनोज भंसाली राकेश श्यामसुखा, अशोक बोरड, आर पी सुरेखा राजेश जम्मड, सागर संचेती ने भगवान गणेश की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष चंदनमल सेठिया ने अपने अध्यक्षीय संबोधन मे असम व यहां रहनेवाले सभी सरदारशहर वासीयो को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी संस्था को 24 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इस दौरान हमने होली दिवाली प्रीति सम्मेलन दुर्गा पूजा पर पानी स्टॉल के अलावा कई जन सेवा के कार्यक्रम भी किए हैं। आगामी होली के अवसर पर हम रजत जयंती का आयोजन भी करेंगे। जिसमें सभी समाज बंधुओ की सहयोग की हम कामना करते हैं। इस कार्यक्रम का संचालन परिषद् के मंत्री पवन जम्मड ने किया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में समाज की महिलाओं के नेतृत्व में नारी शक्ति नामकरण से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसका संचालन कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका मीनाक्षी बुच्चा और प्रतिभा लुणीया ने किया। संस्कृतिक संध्या की सह-संयोजिका मंजू सेठिया, सरोज बरडिया, रंजू बरडिया, बबीता जम्मड, सुशीला झाकल, ममता जम्मड, ममता श्यामसुखा और भूमिका भंसाली ने समाज के बच्चों को कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत नवदुर्गा द्वारा महिषासुर वध नृत्य से हुआ। मोहन राज ने मिमिक्री करके हंसी का वातावरण बना दिया। बच्चों के नृत्य के पश्चात समाज की महिलाओं ने बिहू नृत्य किया। जिसमें असमिया बिहू गीत के साथ राजस्थानी घूमर का समावेश भी किया गया। सरदार शहर की 80 बहने एवं बच्चों ने ढाई घंटे तक चले ईस प्रोग्राम में सभी का मन मोह लिया सभी बच्चों एवं महिलाओं की शानदार प्रस्तुति रही कार्यक्रम को सफल बनाने में विनीत चिंडालीय, अभय कुमार सेठिया, हीरालाल चौरडिया, राजेश श्यामसुखा का महत्व पुर्ण योगदान रहा कार्यक्रम के अंत में सामूहिक प्रिती भोज का आयोजन भी किया गया। प्रेस विज्ञप्ति परिषद् के मंत्री पवन जम्मङ द्वारा भेजी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें