गुवाहाटी। पारीक सभा, गुवाहाटी द्वारा आयोजित दीपावली प्रीति सम्मेलन में पूर्वोत्तर पारीक परिषद की और से अध्यक्ष श्रीधर पारीक द्वारा पांच करोड़ की लक्ष्य राशि के साथ पारीक कोष का शुभारम्भ किया गया। परशुराम सेवा सदन में आयोजित दीपावली प्रीति सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ पारीक सभा, गुवाहाटी के अध्यक्ष दिनेश पारीक, पारीक महिला परिषद की अध्यक्ष कौशल्या व्यास, पारीक युवक परिषद के अध्यक्ष रमेश पारीक, सभा के भूतपूर्व अध्यक्ष शिवभगवान शर्मा , श्याम सुंदर पारीक, श्रीचंद पारीक एवं मदन पारीक द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने स्वागत भाषण में दिनेश पारीक ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि हम सब विप्र समाज की अभिन्न इकाई हैं। सहयोग करने योग्य बनने के लिए हमें खुद को सक्षम बनाना जरूरी है।इससे पहले पूर्वोत्तर पारीक परिषद के अध्यक्ष श्रीधर पारीक के गुवाहाटी आगमन पर उनका स्वागत गुवाहाटी गौशाला से परशुराम सेवा सदन तक बैंड बाजा, आतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा के साथ किया गया। इस दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बाहर से आए हुए अतिथि श्रवण पारीक, राजेंद्र पारीक, उमेश पारीक व गौरव पारीक भी उपस्थित थे। श्रीधर पारीक ने अपने सम्बोधन में सभी का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हमें समाज की सेवा ज्यादा से ज्यादा कैसे हो इसको लक्ष्य बनाना है। सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक बंदना पारीक, पूजा जोशी प्रीति पारीक, गरिमा व्यास एवं मंच संचालक कृष्णा व्यास के दिशा निर्देश में समाज के 23 बच्चों एवं दस महिला सदस्यों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। भगवान परशुराम एवं बालिका सुरक्षा पर आधारित नृत्य नाटिकाओं ने सभी को भाव विभोर करते हुए खड़े होकर तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरा विप्र समाज के गणमान्य लोगों की भी गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।मंत्री अशोक जोशी एवं कोषाध्यक्ष नंदकिशोर पारीक के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकित पारीक, बजरंगलाल व्यास,लादूराम पारीक, सिद्धार्थ पारीक, मुकेश पारीक (निम्बी), मुकेश पारीक,पवन पारीक, कैलाश पारीक, विकाश पारीक विपिन पारीक का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मंत्री अशोक जोशी ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें