पूजा माहेश्वरी
नगांव। सूर्य उपासना के महापर्व छठ का मंगलवार को नहाय- खाय से व्रत समग्र देश के साथ नगांव शहर मे भी आरंभ हो गया है। उल्लेखनीय है कि छठ पर्व दो दिन के बाद घरो से निकलकर घाटो पर मनाया जायेगा, इसलिए घाटो पर छठ पर्व की तैयारियां अंतिम चरण मे चल रही है। बुधवार तक छठ पूजा के लिए शहर के विभिन्न घाट सज के तैयार हो जायेगे और वृहस्पतिवार को अस्ताचल गामी भगवान भास्कर को अर्ध्य और शुक्रवार को उदीयमान भुवन भास्कर को अर्ध्य दिया जाएगा। इस बीच बुधवार को खरना संपन्न होगा। विभिन्न घाटो पर छठ पर्व से जुङी विभिन्न समितियां घाटो को सजाने की तैयारी करती आई है और इस वर्ष भी नगांव मे विशेष रुप से सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति और छठ व्रत समिति घाटो पर मुख्यतः तैयारी कर रही है और इस वर्ष वृहस्पतिवार को नेहरुवाली घाट पर और श्री कृष्णाश्रम शिव मंदिर घाट पर प्रत्येक वर्ष की तरह रात्रि जागरण का आयोजन किया जायेगा तथा विशेष बने पंडाल मे भजन कार्यक्रम के अतिरिक्त अन्य संस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होगें। आज ( मंगलवार ) सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति के तत्वावधान मे नेहरुवाली घाट पर समाज सेवी प्रेम कुमार नहाटा ने और श्री कृष्णाश्रम शिव मंदिर घाट पर छठ व्रत समिति के तत्वावधान मे समाज सेवी सीताराम बुधिया ने झंडोत्तोलन कर दोनो समितियों के चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने अपने अतिथियो का फुलाम गोमछा से अभिनंदन किया गया। सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति का झंडोत्तोलन कर मुख्य अतिथि समाज सेवी प्रेम कुमार नाहटा ने छठ पर्व पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आयोजन समिति को आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन समिति के अध्यक्ष श्याम बाबु साह, सचिव अर्जुन महतो, महिला समिति की सदस्यायें सहित काफी संख्या मे सदस्यगण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव रविंद्र साह ने किया। बाद में सैकङो की संख्या मे महिलाओ ने विजयदशमी घाट से कलशो मे जल भरकर शहर मे एक शोभायात्रा निकाली जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः नेहरुवाली घाट पर पहुंची। कलशो मे भरकर लाये गये जल को बाद मे पूजा कार्य मे उपयोग किया जायेगा। कलश यात्रा के दौरान सभी महिलाएं अपने गणावेश मे नजर आ रही थी। सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्याम बाबु साह, संस्कृतिक सचिव रविंद्र साह और छठ व्रत समिति के अध्यक्ष नर्सिंग भगत, सांस्कृतिक सचिव सुपन उपाध्याय ने छठ पर्व पर आयोजित सभी कार्यक्रमों मे उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील सभी भक्तो से की है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें