श्याम भरोसे संस्था द्वारा गांधी बस्ती से निकाली गई निशान यात्रा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्याम भरोसे संस्था द्वारा गांधी बस्ती से निकाली गई निशान यात्रा



गुवाहाटी। गांधी बस्ती स्थित शुभम एलिट सोसाइटीज के श्याम भक्तों ने श्याम भरोसे नामक संस्था के बैनर तले श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्याम निशान यात्रा निकाली। जो गांधी बस्ती से नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गो से होते हुए श्याम मंदिर में समापन हुई। इस अवसर पर रवि बंसल और आकाश खेमका ने बताया कि शाम भरोसे संस्था का गठन आज से डेढ़ साल पहले 10 श्याम भक्तों को लेकर हुई थी। जिनकी संख्या आज 50 से भी अधिक हो गई है।इसके सौजन्य से गांधी बस्ती शुभम एलिट से श्याम निशान यात्रा निकाली गई। मंदिर में पहुंचकर श्याम बाबा को छप्पन प्रकार के व्यंजनों,फल, पान आदि का भोग लगाया। इस अवसर पर केक काटकर श्याम बाबा का जन्मदिन भी मनाया गया। संस्था की रुचि बंसल और करिश्मा खेमका ने बताया कि हमारी यह संस्था हर महीने शुक्ल पक्ष की एकादशी को गांधी बस्ती से श्याम निशान लेकर पैदल छत्रीबाडी स्थित श्याम मंदिर में पहुंचती हैं और वहां आरती कर श्याम बाबा को भोग लगाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें