गुवाहाटी। पूर्वोत्तर हिंदुस्तानी युवक समाज ने प्रत्येक वर्ष की तरह शुक्लेश्वर घाट से लेकर फैंसी बाजार के महावीर पार्क तक छठ पूजा की व्यवस्था संभाली। इस अवसर पर सफाई, रोशनी, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, एवं स्नान गृह की समुचित व्यवस्था की गई। तथा बार-बार माइक के द्वारा श्रद्धालुओं को अपने वाहन व साथ आए छोटे बच्चों के लिए सतर्कता बाणी भी प्रेषित कर रहे थे। पूर्वोत्तर हिंदुस्तानी युवक समाज के अध्यक्ष बृज किशोर सिंह ने बताया कि इस घाट पर हम 1968 से हिंदुस्तानी युवक समाज के नाम से छठ पूजा की व्यवस्था संभालते आ रहे हैं। यही समाज वर्तमान पूर्वोत्तर हिंदुस्तानी युवक समाज के नाम से जाना जाता है।इसके संस्थापक में मै स्वयं था एवं मेरे साथ एसपी राॅय, स्वर्गीय रामदेव शर्मा, स्व. राज किशोर सिंह, स्व. अवध शर्मा थे।इसके प्रथम अध्यक्ष राजेश्वर मिश्र थे। प्राग्ज्योतिष कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रमुख इंद्रदेव सिंह और धर्मदेव तिवारी ने भी हमें काफी मार्गदर्शन दिया था। 1968 में सेक्टर एक नूनमाटी से लेकर पांडू घाट तक छोटे-छोटे टुकड़ों में सिर्फ हिंदुस्तानी युवक समाज के सदस्य ही व्यवस्था संभालते थे। बाद में हम ही लोगों के बीच में से लोग निकलते निकलते बहुत सारी संस्थाएं बन गई। तब से हम सिर्फ शुक्लेश्वर घाट तक ही सीमित रह गए। हिंदुस्तानी समाज के महासचिव अनिल चौधरी ने बताया कि रात्रि में भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेत्री व गायिका राधा श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, लक्ष्मी राना, रोहित कुमार पांडे, एवं झानकी ग्रुप के द्वारा भव्य संस्कृति एवं भजन संध्या प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, उप सचिव राजेश शर्मा (पप्पू), संयोजक जयराम सिंह, राजेंद्र यादव, संतोष सिंह, श्याम सुंदर रावत, ललित चौधरी ने अपना सक्रिय सहयोग दिया।
!->
पूर्वोत्तर हिंदुस्तानी युवक समाज ने शुक्लेश्वर घाट में व्यवस्था संभाली
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें