बरपेटा रोड की लक्ष्मी प्रजापत का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बरपेटा रोड की लक्ष्मी प्रजापत का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज



बरपेटा रोड. बरपेटा रोड की बेटी सुश्री लक्ष्मी प्रजापत ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा और कड़ी मेहनत से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराकर पूरे समाज को गौरवान्वित किया है।


केवल 11 वर्ष की उम्र में शिव मानस मंत्र को महज 43 सेकंड में शुद्ध उच्चारण के साथ वाचन कर सुश्री लक्ष्मी प्रजापत ने ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया, जो प्रेरणा का स्रोत बन गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का पल है।


सुश्री लक्ष्मी प्रजापत अनाराम प्रजापत एवं मोहिनी देवी प्रजापत की पौत्री और संपत कुमार प्रजापत एवं धनपति देवी प्रजापत की सुपुत्री हैं। वे बरपेटा रोड गीता अध्ययन शाला की मेधावी छात्रा हैं और अपने ज्ञान और समर्पण से हमेशा से अपने शिक्षकों और परिवार का नाम रोशन करती आई हैं।

इस असाधारण उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि सही दिशा और प्रयासों से कोई भी सपना सच किया जा सकता है। यह पल पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है।

बरपेटा रोड के सभी नागरिक इस उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं और सुश्री लक्ष्मी प्रजापत को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```