गौशाला में बनकर तैयार हुआ बहुप्रतिक्षित राधा कृष्ण का भव्य मंदिर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गौशाला में बनकर तैयार हुआ बहुप्रतिक्षित राधा कृष्ण का भव्य मंदिर

 


गुवाहाटी। आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला परिसर में बहुप्रतिक्षित श्री राधा कृष्ण के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस भव्य मंदिर का सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन आगामी 4 फरवरी से होगा, जिसका समापन आगामी 10 फरवरी को भगवान श्रीकृष्ण-राधा के विग्रह स्थापित कर भक्तों के दर्शन हेतु मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।


प्राण प्रतिष्ठा हेतु आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला प्रांगण में नवनिर्मित मंदिर के सम्मुख यज्ञशाला निर्माण किया गया है। सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में 4 फरवरी से रोजाना प्रातः: 9 बजे से देव पूजन किया जाएगा। वहीं अपराह्न 3 बजे से जप पाठ एवं हवन तथा शाम 7 बजे आरती की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा कार्य पूरे विधि विधान से वेदाचार्य-धनपाठी श्री कृष्ण लक्ष्मीकांत पुराणिक सेवानिवृत प्रधानाचार्य - असम वेदविद्यालय के आचार्यत्व में बनारस से आए विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ किया जाएगा।


श्री गौहाटी गौशाला के ट्रस्टी इनचार्ज डॉ. अशोक धानुका ने सप्त दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सभी गौभक्तों को सादर आमंत्रित करते हुए अपनी गरिमामय उपस्थिति हेतु अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले लंबे समय से गौशाला परिसर में राधा कृष्ण मंदिर जरूरत महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हो चुकी है। इस भव्य राधाकृष्ण मंदिर को सुरेंद्र कुमार- प्रदीप कुमार भड़ेच परिवार के सहयोग से निर्माण कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```