गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा के सौजन्य से 9 मार्च रविवार को श्री गौहाटी गौशाला के वृंदावन गार्डन में धमाकेदार होली कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें होली चंग, धमाल, नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही खेल प्रेमियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए चैंपियन ट्रॉफी फाइनल का भी सीधा प्रसारण किया जाएगा। शाखा अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम मे होली हुड़दंग के साथ अन्य मनोरंजन कार्यक्रमो का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें बच्चे, बूढ़े, पुरुष, महिलाएं सभी इसका लुफ्त उठा सकेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फतेहपुर की देव शर्मा एंड पार्टी का चंग धमाल नृत्य होगा। इसके अलावा खेल प्रेमियों की भावनाओं का आदर करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल का सीधा प्रसारण की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी। बच्चों के लिए बाउंस बैलून शूट, डार्ट बोर्ड हाउजी की व्यवस्था भी होगी। खान के शौकीन लोगों के लिए इंडियन चटपटी चाट, चाईनीज कुशीन क् चुस्की, मसाला कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम की व्यवस्था भी रहेगी। शाखा सचिव संजय खेतान ने बताया कि आयोजन में प्रवेश सिर्फ प्रवेश पत्र धारकों को ही दिया जाएगा। प्रवेश पत्र के लिए शाखा अध्यक्ष दिनेश गुप्ता 94350 19174, शाखा सचिव संजय खेतान 9864 270607, शाखा उपाध्यक्ष अजीत शर्मा 9435103363, शाखा कोषाध्यक्ष उमाशंकर गट्टानी 86388 37636, संजय गिरिया 94355 53609, राजेश जाजोदिया 78960 68031, विनोद शर्मा 940 11 84 110 से संपर्क किया जा सकता है।
Snakiy Makhana (Adv.)
!->
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें