मामस ने महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

मामस ने महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया


गुवाहाटी। माहेश्वरी महिला समिति,गुवाहाटी के तत्वधान में महिला दिवस का कार्यक्रम छत्रीबाड़ी स्थित एक होटल में मनाया गया। सर्व प्रथम महेश वंदना की गई फिर मनोरंजक कार्यक्रम आरंभ किया गया। जिसमें समाज की महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के खेल, मज़ेदार प्रश्नोत्तरी व तंबोला के साथ लजीज भोजन का लुत्फ़ उठाया। 


घर हो या कार्यक्षेत्र, बाज़ार की ख़रीदारी से लेकर परिवार की हर ज़िम्मेदारी महिलाएँ बखूबी निभातीं हैं और अब तो कॉरपोरेट जगत में भी कंधे से कंधा मिला रहीं। पर कभी- कभी जीवन में गम्भीरता को छोड़ हास- परिहास भी आवश्यक है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम किया गया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।संयोजक रीता साबू व निगम तापड़िया ने बड़ी मेहनत से कार्यक्रम सजाया।अध्यक्ष बर्षा सोमानी,सचिव पुष्पा सोनी ,कोषाध्यक्ष मधुलिका चाण्डक के साथ समिति की सभी सदस्याओं ने इसे सजाने में पूरा सहयोग दिया। अंत में केक काट कर सभी ने महिला दिवस मनाया।समाज की सभी बहनों ने इस आयोजन का भरपूर आनंद उठाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें