गुवाहाटी। भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी महिला मोर्चा की ओर से होली धमाल नामक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा ने सभी सदस्याओं का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संस्था की सदस्याओं के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से होली धमाल का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी महिलाएं बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मारवाड़ी एकता मंच की अध्यक्ष सरोज मित्तल उपस्थित थी, जिनका संस्था की ओर से अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सदस्याओं ने पारंपारिक राजस्थानी गीत व नृत्य की प्रस्तुती दी। इस दौरान सदस्याओं के बीच कई प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बेस्ट ड्रेस, बेस्ट लाइव डांस, लकी ड्रा आदि शामिल थे। सभी विजेताओं को उपहार भेंट किया गया। उभरती कलाकार मोनिका झाकल ने अपने गीतों से पूरा माहौल होलीमय बना दिया। मंत्री डिम्पल शर्मा ने सभी सदस्यों को होली की उपाधियों से अलंकृत किया। आयोजन को सफल बनाने में सयोंजिका रश्मि जैन व रेखा गोयल, शांति कुंडलिया सहित सदस्याओं का भरपूर सहयोग रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें