अग्रवाल महिला समिति नगांव द्वारा होली रो धमाल का आयोजन हुआ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अग्रवाल महिला समिति नगांव द्वारा होली रो धमाल का आयोजन हुआ

 


पूजा माहेश्वरी 

नगांव। अग्रवाल महिला समिति, नगांव के तत्वावधान में व अग्रवाल सभा और अग्रवाल युवक परिषद, नगांव के सहयोग से होली के उपलक्ष्य में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘होली रा धमाल’ का भव्य आयोजन शुक्रवार, को नगांव सांस्कृतिक प्रकल्प में किया गया इस कार्यक्रम में राजस्थान के सुप्रसिद्ध कलाकार ‘सुरीलों राजस्थान’ ग्रुप के साथ गुवाहाटी के सुभाष पारीक व मोनिका वर्मा पारंपरिक राजस्थानी गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सांवरमल खेतावत द्वारा, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पवन गाड़ोदिया, सचिव ओमप्रकाश जाजोदिया एवं संयुक्त सचिव सुनील आलमपुरिया के सहयोग से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पहल खाटुवाला द्वारा श्रीगणेश वंदना मनमोहक नृत्य से की गई। मंच संचालन संगीता पोद्दार और विनीता खाटुवाला ने बारी बारी से किया। नगांव - बटद्रवा क्षेत्र के विधायक रूपक शर्मा एवं नगांव नगर पालिकाध्यक्ष अंबिका मजुमदार व पार्षद हेमा झँवर भी कार्यक्रम मे उपस्थित थी। सभी अतिथियो का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अपने भाषण मे विधायक रूपक शर्मा ने अग्रवाल महिला समिति के उक्त कार्यक्रम की सरहाना करते हुए होली की शुभकामनाएँ दी।कार्यक्रम मे उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार अजित माहेश्वरी, युवा पत्रकार पूजा माहेश्वरी, विकास शर्मा व डिंपल शर्मा का भी दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। आमंत्रित कलाकारों में सुभाष पारीक, सेतु राणा और गायिका मोनिका वर्मा के साथ सुरीलों राजस्थान की टोली में संगीतकार सूरज, राहुल, दीपक, इलियास फोगा व इस्माइल शामिल थे। वहीं, महिला नृत्यांगना प्रिया पुष्कर और सुमन सपेरा ने नृत्य प्रस्तुत किए सभी कलाकारों दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। इस आयोजन को सफल बनाने में अग्रवाल महिला समिति की सदस्याओं मे संगीता पोद्दार, विनीता खाटुवाला, मनीषा भजनका, स्वेता सोभासरिया, निमिषा अग्रवाल, मुस्कान जाजोदिया, निशा किल्ला, गायत्री बगड़िया, पूनम लोहिया, मीना ढाणीवाल, ऊषा अग्रवाल, जीता रातुसरिया एवं निर्मला अग्रवाल का विशेष योगदान रहा । इसके साथ ही अग्रवाल युवक परिषद के विनीत मोर, सारंग खाटुवाला व बंकट जोगाणी ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```