होजाई जिले में 57.67% मतदान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई जिले में 57.67% मतदान

 


रमेश मुन्दड़ा 

होजाई। होजाई जिले में दूसरा चरण मे आज हुुए पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें तीन विधानसभा क्षेत्रों- होजाई, लामडिंग और बिन्नाकांदी में 774 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ और शाम 4:30 बजे तक जारी रहा। चुनाव में कुल 57.65 % मतदाताओं ने मतदान किया, हालांकि मतदान के बाद अपडेट संकलित होने पर यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। इस चुनाव में कुल 630600 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र थे। इनमें से 323000 पुरुष, 307591 महिला और 9 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 12 जिला परिषदों, 68 गांव पंचायत, 680 वार्ड, 5 आंचलिक पंचायत के लिए चुनाव हुए, जिसमें 2099 उम्मीदवार मैदान में थे। उल्लेखनीय है कि काकी जिला परिषद में भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीत चुके हैं।


उल्लेखयोग्य है कि मतदान के दौरान होजाई जिले के आयुक्त विद्युत विकास भगवती ने जिले के ज्यादातर मतदान केंद्रों में जाकर खुद निरीक्षण किया। गौरतलब है की शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न होना जिले में चुनाव प्रबंधन को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि समाचार लिखे जाने तक जिले के कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान जारी था।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें