गुवाहाटी। समता युवा संघ, गुवाहाटी द्वारा जन कल्याण हेतु समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इसी श्रृंखला में इस वर्ष जन सेवा के तहत "अमृतम्" कार्यक्रम के अंतर्गत गुवाहाटी के व्यस्ततम इलाके फैंसीबाजार में गर्मियों चार महीने जल सेवा दी जायेगी इसका शुभारंभ रविवार को केदार रोड स्थित समता भवन के आगे किया गया।
इस अवसर पर वाटर आफ व्हील साइकिल ट्रॉली का उद्घाटन श्री संघ, समता महिला मंडल एवं समता युवा संघ के सदस्य द्वारा नवकार महामंत्र के जाप के साथ संघ के वरिष्ठ सदस्य प्रेमचंद गांधी द्वारा फीता काट के किया गया। इस कार्यक्रम में संघ उपाध्यक्ष मिट्ठू सुराना, मंत्री धनराज बोथरा, महिला मंडल अध्यक्षा धनलक्ष्मी कोठारी, मंत्री सरोज भूरा, समता युवा संघ अध्यक्ष विकास पींचा ,मंत्री विकास कुमार पींचा, कोषाध्यक्ष राकेश कंकारिया के साथ श्री संघ, महिला मंडल, एवं युवा संघ के सदस्य मौजूद थे।
सभी सदस्यों ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया
युवा संघ अध्यक्ष ने कहा हम सब को मिलकर समता जल सेवा प्रकल्प को सफल बनाने हेतु कदम बढ़ाकर जनसेवा के इस पुण्य कार्य में सहभागी बनना है।युवा संघ मंत्री विकास कुमार पींचा ने बताया कि गर्मी का मौसम चालू हो गया है।अतः फैंसीबाजार बाजार जैसी व्यस्त इलाके में लोगों तक ठंडा पानी पहुंचे इसके लिए समता युवा संघ के सदस्य कड़ी मेहनत कर रहे है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें