बंगाईगांव : मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृति शाखा का शपथ विधि समारोह भव्यता के साथ आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बंगाईगांव : मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृति शाखा का शपथ विधि समारोह भव्यता के साथ आयोजित

 


गोविंद अग्रवाला एंव सविता जैन ने ली अध्यक्ष पद की शपथ

बंगाईगांव: मारवाड़ी युवा मंच,बंगाईगांव शाखा एवं जागृति शाखा का सत्र 2025-2026 का शपथ विधि समारोह का भव्य आयोजन 25 मई को मारवाड़ी प्रगतिशील भवन में संपन्न हुआ। शाखा अध्यक्ष श्री पियुष सुराणा की अध्यक्षता में आयोजित इस शपथ विधि समारोह में राष्ट्र एवं प्रांत के कई पदाधिकारी उपस्थित थे जिनमें अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय महामंत्री श्री मोहित नाहटा मुख्य अतिथि के रूप में तथा निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष श्री पंकज जालान, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री रितेश खटेर, प्रांतीय उपाध्यक्ष (मंडलीय) श्रीमती प्रेरणा सेठिया, पूर्व उपाध्यक्ष (मुख्यालय) श्री प्रदीप राठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बंगाईगाँव मारवाड़ी समाज के विशिष्ट व्यक्ति तथा हाल ही में बंगाईगाँव में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन के स्वागताअध्यक्ष श्री प्रेमनाथ हरलालका भी मंचासीन थे। इनके अलावा प्रांतीय सहायक मंत्री (मंडलीय) श्री चेतन धीरासरीया तथा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री मुकुल जैन, मंच बन्धु श्री अजीत सिंह भंसाली, स्थायी आमंत्रिय सदस्य श्री निर्मल कुमार बैद एंव श्री सरजीत सिंह भारी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 


जागृति शाखा की सदस्याऔ द्वारा स्वागत गीत के पश्चात सभी अतिथियों का राजस्थानी चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर समारोह में उपस्थित मारवाड़ी युवा मंच के सभी सलाहकारों एवं समाज के अन्य घटक दलों के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया जिनमें मारवाड़ी सम्मेलन, तेरापंथ सभा बंगाईगांव , तेरापंथ सभा बंगाईगांव (दक्षिण), श्री अग्रवाल समाज सभा, महेश्वरी सभा, विप्र फाउंडेशन, दिगम्बर जैन समाज, प्रगतिशील नवयुवक संघ आदि संस्थाएँ प्रमुख थीं। समारोह की शुरुआत में शाखा अध्यक्ष श्री पीयूष सुराणा ने अपना स्वागत भाषण रखा तथा दोनों शाखाओं के सचिव क्रमश श्री धीरज शर्मा एवं श्रीमती नीलम अग्रवाल ने अपने गत सत्र के कार्यकलापों का प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत किया। 


इसके पश्चात दोनों शाखाओं के पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह की शुरुआत हुई। राष्ट्रीय महामंत्री श्री मोहित नाहटा ने मारवाड़ी युवा मंच के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री गोविंद अग्रवाला तथा जागृति शाखा की नव नियुक्त अध्यक्षा श्रीमती सविता जैन को शपथ पाठ कराया तथा निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष श्री पंकज जालान ने दोनों शाखाओं के सचिव क्रमश श्री धीरज शर्मा एंव श्रीमती दीपाली अग्रवाल के साथ उपाध्यक्षों को शपथ ग्रहण करवाया। इसके पश्चात् श्री रितेश खटेर, श्री प्रदीप राठी, श्रीमती प्रेरणा सेठिया ने दोनों शाखाओं के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को सपथ पाठ कराई। 


समारोह में उपस्थित सभी विशिष्ट व्यक्तियों ने अपना संबोधन सभा में रखा तथा नई कार्यकारिणी समिति को आगामी सत्र के लिए अपनी शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय महामंत्री श्री मोहित नाहटा ने अपने संबोधन में नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष श्री गोविंद अग्रवाला एवं जागृति शाखा अध्यक्षा श्रीमती सविता जैन को नई जिम्मेदारियों हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा साथ ही निवृत्तमान अध्यक्ष श्री पीयूष सुराणा एवं श्रीमती संजू भंसाली को उनके सफल कार्यकाल के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने अपने सारगर्भित संबोधन में युवा मंच के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा शाखा को किस तरह और ऊंचाइयों तक ले जाना है जिसका भी दिशा निर्देश दिया। 


तत्पश्चात् नव नियुक्त अध्यक्षों श्री गोविंद अग्रवाला एवं श्रीमती सविता जैन ने अपना संबोधन सभा में रखा तथा मंच को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सम्पूर्ण समाज की सहभागीता के साथ अपनी कटिबद्धता जताई। बंगाईगांव मारवाड़ी समाज के उपस्थित विभिन्न घटक दलों ने नव नियुक्त अध्यक्षों एवं राष्ट्रामंत्री का अभिनंदन किया। 


शपथ विधि समारोह का सफल संचालन श्री सरजीत सिंह भारी तथा श्री महेश कुमार अग्रवाल ने किया। सचिव श्री धीरज शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया एवं राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्ति की घोषणा की गई।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```