गौरव गोगोई के हाथों में असम कांग्रेस की कमान - Rise Plus

rise+plus+png

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया

.com/img/a/

Post Top Ad

गौरव गोगोई के हाथों में असम कांग्रेस की कमान

 

1000463806


कांग्रेस आलाकमान ने असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के नए अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गौरव गोगोई को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जाकिर हुसैन सिकदर, रोसलीना टिर्के और प्रदीप सरकार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इस फैसले के साथ ही पार्टी ने पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा के योगदान को सराहा है, जिनका कार्यकाल अब समाप्त हो गया है। वहीं, रोसलीना टिर्के को एआईसीसी सचिव पद से मुक्त कर दिया गया है।


इसके अतिरिक्त, कांग्रेस अध्यक्ष ने विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों के चेयरपर्सन की भी नियुक्ति की है। भूपेन कुमार बोरा को अब कैम्पैन समिति का प्रमुख बनाया गया है, जबकि समन्वय समिति की कमान देबब्रत सैकिया को, घोषणापत्र समिति की जिम्मेदारी प्रद्युत बोरदोलोई को और प्रचार समिति की जिम्मेदारी रकीबुल हुसैन को दी गई है। यह नई टीम संगठन को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में कांग्रेस का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें