पूप्रमायुमं के सौ पदाधिकारियों का सांगठनिक दौरा, 9 मंडल की 90 से अधिक शाखाओं में जाएंगे पदाधिकारी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूप्रमायुमं के सौ पदाधिकारियों का सांगठनिक दौरा, 9 मंडल की 90 से अधिक शाखाओं में जाएंगे पदाधिकारी

 


गुवाहाटी। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान मे 100 से अधिक पदाधिकारियों द्वारा आगामी तीन दिनों में 9 मंडलों की 90 से अधिक शाखाओं का सांगठनिक दौरा किया जाएगा। 15 जून से आरंभ होने वाले इस दौरे के दौरान प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा शाखाओं के साथ सांगठनिक विषयों के अलावा अन्य विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके लिए प्रांत की ओर से सभी शाखाओं को एसओपी जारी कर दी गई है। शाखाओं से अनुरोध किया गया है कि इस बैठक का आयोजन सादगीपूर्ण वातावरण में किया जाए। इस बैठक में मंच सदस्यों एवं मंच से जुड़े लोगों को बुलाया जाए। बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने, अधिक से अधिक युवाओं को मंच से जोडऩे पर चर्चा की जाएगी। साथ ही शाखाओं को कहा गया है कि इस दौरान मंच की आतंरिक बैठक होगी। इसलिए इसमें समाज के लोगों को न बुलाकर केवल मंच से जुड़े लोगों को बुलाया जाए। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। प्रांतीय अध्यक्ष राज चौधरी ने बताया कि इस दौरे में मंच पदाधिकारियों के साथ ही पूर्वोत्तर से मंच के पूर्व प्रांतीय पदाधिकारी एवं पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक के दौरान शाखाओं द्वारा प्रांत एवं राष्ट्र से की जा रही अपेक्षाएं एवं राष्ट्र एवं प्रांत की ओर से शाखाओं से की जा रही अपेक्षाओं पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रांतीय पदाधिकारी शाखा की संगठनात्मक गतिविधियों यथा- बैठकों की कार्यसूची, प्रतिवेदन, मासिक गतिविधि रिपोर्ट आदि का निरक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि कई वर्षों के पश्चात ऐसा हो रहा है कि एक साथ 100 पदाधिकारियों द्वारा 90-100 शाखाओं का तीन दिनों में दौरा किया जा रहा हो। उन्होंने बताया कि पहले दिन 15 जून को 65 से 70 शाखाओं के दौरा संपन्न किए जाने की उम्मीद है। यह प्रयास सभी को साथ में लेकर चलने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मंच पदाधिकारियों का यह प्रयास काफी सराहनीय है। मंच परिवार में इस आयोजन की काफी सराहना की जा रही है। यह जानकारी पूप्रमायुमं की ओर से जारी प्रांतीय महामंत्री ने दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```