मारवाड़ी युवा मंच तेजपुर जागृति शाखा में प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा सांगठनिक बैठक का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी युवा मंच तेजपुर जागृति शाखा में प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा सांगठनिक बैठक का आयोजन



दिनांक 15 जून 2025 को मारवाड़ी युवा मंच, तेजपुर जागृति शाखा में एक विशेष सांगठनिक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा हमारी शाखा का सांगठनिक दौरा किया गया।


प्रांतीय निर्देशानुसार किए गए इन दौरों का मुख्य उद्देश्य शाखाओं को मंच की मूल भावना से अवगत कराना था। बैठक के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि मंच क्या है, इसकी स्थापना क्यों हुई, इसके उद्देश्य क्या हैं, तथा सदस्यों को मंच से क्यों जुड़ना चाहिए।


साथ ही, मासिक प्रतिवेदन की प्रक्रिया, सभासदों के कर्तव्य और अधिकार जैसे आवश्यक विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, जिससे शाखा की कार्यशैली को अधिक प्रभावशाली एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।


इस बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष (E) श्री अमित चांडक, प्रांतीय सहायक मंत्री (E) श्री मारुत करवा एवं मंडल के पूर्व सहायक मंत्री श्री विनीत जी मोर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके अनुभव व मार्गदर्शन से हमें अत्यंत लाभ प्राप्त हुआ।


बैठक की अनौपचारिक शैली विशेष रूप से सराहनीय रही, जिसमें ऐसा अनुभव हुआ मानो हम एक सजग परिवार का हिस्सा हैं — जहाँ सभी ने अपने विचार खुले मन से साझा किए। यह अनुभव निःसंदेह अत्यंत आनंददायक एवं अविस्मरणीय रहा।


प्रेरणादायक संवादों और सदस्यता वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जो सुझाव दिए गए, वे हमारे भविष्य के कार्यों में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे। उनके उत्साहवर्धक शब्दों ने सभी सदस्यों में नई ऊर्जा का संचार किया।


हमें आशा है कि भविष्य में भी ऐसे संगठनात्मक बैठकें होती रहेंगी और हमें पुनः आपके व्यक्तिगत सान्निध्य का सौभाग्य प्राप्त होगा। आपके अमूल्य मार्गदर्शन और सहयोग के लिए हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```