रूबी जालान ने जीता मिसेज असम 2025 का खिताब - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रूबी जालान ने जीता मिसेज असम 2025 का खिताब

 


गुवाहाटी। रूबी जालान ने हाल ही में स्पार्क इवेंट्स द्वारा आयोजित मिसेज असम 2025 का खिताब जीतकर अपने परिवार, समाज और राज्य का नाम रोशन किया है। मूल रूप से तेजपुर की निवासी है, अब गुवाहाटी में अपने पति प्रियांक जालान के साथ अपना वैवाहिक जीवन बिता रही हैं।


रूबी एक पेशेवर एंकर हैं और उन्होंने अपने सपनों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उनका मानना है कि "मैं बड़े सपने देखती हूँ पर छोटी-छोटी उड़ान भरती हूं"। वह महिलाओं को आत्मविश्वास और स्वयं पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करती हैं, उनका कहना है कि "महिला कभी रसोई तक सीमित नहीं है"।


सामाजिक जीवन में भी रूबी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वह पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच की संयुक्त मंत्री, लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद (पूर्वोत्तर) में महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका और कई अन्य संगठनों से जुड़ी हुई हैं।


रूबी की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार को गर्व है, बल्कि पूरे राज्य को भी उन पर गर्व है। वह आगे भी अपने काम और प्रतिभा से लोगों को प्रेरित करती रहेंगी। मिसेज असम 2025 का यह खिताब जीतने के बाद, रूबी जल्द ही फॉरएवर मिसेज इंडिया ग्रैंड फिनाले में असम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विवाहित महिलाओं को उनके आत्मविश्वास और आत्म-मूल्य को बढ़ावा देना है। इस उपलब्धि पर लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद पूर्वोत्तर ने रूबी जालान को शुभकामनाएं दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```