आशी प्राइड अपार्टमेंट में योग प्रतियोगिता का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आशी प्राइड अपार्टमेंट में योग प्रतियोगिता का आयोजन

 


इस वर्ष के योग दिवस के थीम वाक्य 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' का पालन करते हुए विश्व योग दिवस के अवसर पर फाटासिल चारिआली स्थित आशी प्राइड अपार्टमेंट में एक योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। योगाचार्य मृत्युंजय पांडे द्वारा योग इंटेलिजेंस के नाम से संचालित इस योग कक्षा में दो अलग-अलग ग्रुपों में विभिन्न योगासनों की प्रतियोगिता रखी गई। बच्चों के ग्रुप में अर्जुन अग्रवाल, अवीरा अग्रवाल, तविश जैन, अथर्व अग्रवाल, देवांश गोयल, कारा चौधरी, जैशवी डीडवानिया, मायरा दूधोड़िया, यश बजाज और रायशा बजाज आदि ने प्रतियोगिता में भाग लिया। 


महिलाओं के ग्रुप में सुनीता मानधनिया, सविता सिंघानिया, नेहा सुरेका, प्रभा छाजेड़, मनीषा दुधोड़िया, अलका जैन आदि ने योग प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने सधे हुए तरीके से विभिन्न योगासनों को करके सबसे सराहना प्राप्त की। बच्चों के ग्रुप में गीतिका सिंघानिया, मेहर चौधरी, तिविशा जैन ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि महिलाओं के ग्रुप में विनीता अग्रवाल, प्रणामी सिंघानिया और नेहा जैन ने क्रमशः पहला , दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।


प्रतियोगिता में निर्णायक के तौर पर संगीता गोयल, हेल्थवे फिजियो की संस्थापक आयुषी बजाज, योग ट्रेनर हिमाश्री, विभा बरुआ और प्रज्ञा श्री थे। कार्यक्रम में अंशु सारडा अन्वि, पूनम गोयल, सुरभि पोद्दार, सोनाली सिंघानिया मानसी, रिचा अग्रवाल एवं भरत पोद्दार समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें