वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश अग्रवाल आरएसएसडीआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुने गए - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश अग्रवाल आरएसएसडीआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुने गए

 

गुवाहाटी। प्रतिष्ठित तथा जानेमाने चिकित्सक डॉ. दिनेश अग्रवाल को रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया (आरएसएसडीआई) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया है। आरएसएसडीआई दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा मधुमेह अनुसंधान संगठन और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा संगठन है।


डॉ. दिनेश अग्रवाल पूर्वोत्तर से पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें आरएसएसडीआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। मालूम हो कि पूर्वोत्तर पहले आरएसएसडीआई के पूर्वी क्षेत्र के अंतर्गत आता था। हाल ही में आरएसएसडीआई द्वारा नॉर्थ ईस्ट को पूर्वी क्षेत्र से अलग कर पूर्वोत्तर को एक अलग क्षेत्र के रूप में दर्जा दिया गया है। ऐसे में डॉ. अग्रवाल आरएसएसडीआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में समूचे पूर्वोत्तर का प्रतिनिधित्व करेंगे।


मालूम हो कि डॉ. दिनेश अग्रवाल आरएसएसडीआई असम चैप्टर के वर्ष 2013-19 तक संस्थापक सचिव, 2019-22 तक वाइस चेयरमैन, 2022-23 निर्वाचित चेयरमैन, 2023-24 चेयरमैन के रूप में अपनी सेवाएं देते हुए संगठन के लिए असम सहित पूर्वोत्तर में शानदार कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा डॉ. अग्रवाल कई अन्य संगठनों में भी सदस्य के तौर पर सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया, नॉर्थ ईस्ट डायबिटीज सोसाइटी, इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन, ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ एडवांसिंग रिसर्च इन ओबीसीटी आदि में शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```