धूमधाम से मनाया नन्दोत्सव - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धूमधाम से मनाया नन्दोत्सव

 


मामस ने नंदोत्सव का आयोजन किया

गुवाहाटी। माहेश्वरी सभा गुवाहाटी की महिला इकाई माहेश्वरी महिला समिति ने कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में महेश्वरी भवन मे भक्तिमय वातावरण में नंदोत्सव का आयोजन किया। समाज की बहनों द्वारा सर्वप्रथम भजनों की गंगा बही जिसमें सभी भक्ति भाव में सराबोर हो गए।संयोजक रचना काबरा,पूजा काबरा व ममता धूत के सफल संयोजन में यह कार्यक्रम आरम्भ हुआ। अध्यक्ष बर्षा सोमानी ने सभी का स्वागत किया तथा कृष्ण जन्म की शुभकामनाएं दीं।तत्पश्चात हुई एक अनोखी प्रतियोगिता कृष्ण-यशोदा की जोड़ी के रूप में जिसमें तेरह जोड़ियों ने भाग लिया।एक से बढ़ कर एक सुंदर कृष्ण और यशोदा के बीच प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया नेहा- लहक भट्टड़, द्वितीय स्थान पर मोनिका- हितांशी राठी तथा तृतीय स्थान पर रितिका-दिव्यम लाखोटिया रहीं साथ ही सराहनीय प्रस्तुति के रूप में बिमला-कायरा मल्ल रहीं। 


निर्णायक के रूप में थीं जे सी आई ज़ोन 25 की अध्यक्ष गुंजन हरलालका तथा वुमनियास की फाउंडर सदस्य दिव्या सिवोटिया थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें समिति की बहनों तथा किशोरियों ने नृत्य प्रस्तुत किए साथ ही समिति सदस्याओं ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।कृष्ण वासुदेव की झाँकी सजी और नंद के आनन्द भयो की गूंज में सब भाव विभोर हो गए। सभी को बधाई बाँटी गई साथ ही छप्पन भोग का प्रसाद किया गया। 


सचिव पुष्पा सोनी,कोषाध्यक्ष मधुलिका चांडक व कई पूर्व पदाधिकारियों के साथ समाज की अनेक बहनों ने सहर्ष यह उत्सव मनाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें