दुर्गा पूजा 2025 के लिए लखीमपुर पुलिस ने जारी की विशेष यातायात योजना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

दुर्गा पूजा 2025 के लिए लखीमपुर पुलिस ने जारी की विशेष यातायात योजना

 

राजेश राठी

214 पूजा पंडालों में होगी मां दुर्गा की आराधना, तीन घाटों पर होगा प्रतिमा विसर्जन


लखीमपुर। जिले में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्था के साथ सम्पन्न कराने के उद्देश्य से लखीमपुर पुलिस प्रशासन ने एक विशेष यातायात योजना जारी की है। इस योजना के तहत, 29 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक शहर में विशेष ट्रैफिक नियंत्रण लागू रहेगा।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुनिंद्रों डेका ने रविवार को सदर थाने में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले में कुल 214 पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हैं।


विशेष नियंत्रण कक्ष की स्थापना


श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की निगरानी के लिए मालपानी चाराली पर एक अस्थायी पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से पूरे जिले के पूजा पंडालों, यातायात मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर रखी जाएगी।


प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित स्थान


विजयदशमी के दिन 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से प्रतिमाओं का विसर्जन कार्य प्रारंभ होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तीन प्रमुख घाटों को चिन्हित किया है:


1. रंगानदी घाट



2. चावलधुवा घाट



3. डिक्रोंग नदी घाट


सभी पूजा समितियों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिमाओं का विसर्जन सूर्यास्त से पहले सम्पन्न कर लिया जाए, जिससे कोई अव्यवस्था न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्वक पूरा किया जा सके।


यातायात नियमों में सख्ती


एसपी डेका ने कहा कि दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी पूर्णतः प्रतिबंधित होगी और सभी चालकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। इसी तरह, चारपहिया वाहनों में यात्रा कर रहे सभी यात्रियों को सीट बेल्ट लगाना आवश्यक होगा।


यातायात योजना के मुख्य प्रावधान


1. तेजपुर से लखीमपुर आने वाले भारी वाहन व नाइट/डे सुपर बसें — केवल गणेश मंदिर से सोराईमोरिया बायपास मार्ग का उपयोग करेंगी।


2. धेमाजी से आने वाली बसें — यात्रियों को नोकारी हाई स्कूल फील्ड, मोदोमिया में ही उतारेंगी।


3. तेजपुर से आने वाली बसें — नोकारी हाई स्कूल फील्ड पर ही यात्रियों को उतारेंगी।


4. पनीगांव से आने वाले वाहन — अजीज बरूआ पथ से होते हुए शनि मंदिर रोड की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।



5. शहर से बाहर जाने वाले वाहन — शिव मंदिर → एन.टी. डाइवर्जन रोड → नॉर्थ लखीमपुर कॉलेज रोड → क्लॉक टॉवर मार्ग का प्रयोग करें।


नो-एंट्री क्षेत्र (भीड़ नियंत्रण हेतु)


त्योहार के दौरान निम्न स्थानों पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा:


भारी वाहनों के लिए:


बायपास जंक्शन (सोराईमोरिया और गणेश मंदिर के पास)



सभी प्रकार के वाहनों (हल्के, भारी, दोपहिया, ई-रिक्शा) के लिए:


1. एन.एच.-15 (क्लॉक टॉवर)



2. डी.के. रोड



3. फॉरेस्ट ऑफिस से डी.के. रोड



4. गोपीनगर कॉलोनी रोड



5. दीसा एक्स-रे चाराली से एन.टी. रोड



6. गर्ल्स हाई स्कूल रोड



7. ठाकुरबाड़ी रोड (एवरेडी पेट्रोल पंप के पास)



8. डेली बाजार रोड



9. गर्ल्स कॉलेज रोड



10. पुराना एन.एल. कॉलेज अप्रोच रोड



11. अजीज बरूआ रोड तिनाली (के.बी. रोड)



12. शनि मंदिर से गरियाजान-बोगोलिजान रोड



13. हातोलुंग महल रोड से लखीमपुर बायपास



14. सुकुलीभोरिया पेट्रोल पंप



15. गुरुद्वारा मार्ग



16. नोकारी पूजा मंडप के दोनों ओर


पार्किंग व्यवस्था


श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए निम्न तीन प्रमुख पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं:


1. ए-टीम फील्ड



2. नॉर्थ लखीमपुर हायर सेकेंडरी स्कूल फील्ड



3. त्याग क्षेत्र फील्ड


प्रशासन की अपील


एसपी गुनिंद्रों डेका ने सभी श्रद्धालुओं, पूजा समितियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही यह महापर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य रूप से सम्पन्न हो सकेगा।


आपात संपर्क नंबर


सेवा संपर्क नंबर


एसपी लखीमपुर 6026900825

पुलिस कंट्रोल रूम 6026900861

ट्रैफिक आई.सी. 8638081467

टाउन आई.सी. 7002411184

फायर एवं आपात सेवा 9859414610

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```