गुवाहाटी। नवरात्र के उपलक्ष्य में विप्र फाउण्डेशन गुवाहाटी चैप्टर के द्वारा सुबह 7 बजे कामाख्या गेट से कामाख्या मंदिर तक भक्तिमय पदयात्रा की गई। कार्यकर्ताओं द्वारा गणेश पूजन और माँ कामाख्या की आरती-पूजन और परिक्रमा के पश्चात कुमारियों तथा बटक भैरूंँ का पूजन कर उन्हें दक्षिणा, हलवा, पूरी, चने, उपहार, ज्यूस, आदि का वितरण किया गया।
इस पदयात्रा में विप्र फाउण्डेशन असम जोन-8 की प्रदेशाध्यक्षा मंजुलता शर्मा, कोषाध्यक्ष जोन राकेश भातरा, सचिव आकाश शर्मा, गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनीता रिणवाँ, महामंत्री रजनी शर्मा, सचिव सुनीता बगड़ा,स्वाति सोती,अरुणा शर्मा,जया भातरा,चैप्टर कोषाध्यक्ष सीए अशोक शर्मा,जय सोती, रोहित खंडेलवाल, कपिल शर्मा,राम पारीक, अशोक शर्मा, पंकज शर्मा तथा अन्य विप्र सदस्य इस शामिल हुए।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें