पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच की ओर से जुबिन गर्ग को भावपूर्ण श्रद्धांजलि - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच की ओर से जुबिन गर्ग को भावपूर्ण श्रद्धांजलि


असम के लोकप्रिय गायक एवं संगीत जगत के दैदीप्यमान नक्षत्र जुबिन गर्ग के असामयिक निधन का समाचार पाकर पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच की सभी शाखाओं ने गहन शोक प्रकट किया है। सभी शाखाओं ने अपने अपने स्तर पर जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रांतीय अध्यक्ष राज चौधरी ने प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहित मालू, संयुक्त मंत्री रूबी जालान बैंगानी, कार्यकारिणी सदस्य रमेश पारीक, स्थाई आमंत्रित सदस्य राकेश मालू, रक्तदान सह प्रभारी प्रियंक जालान के साथ सरूसजाई स्टेडियम में जाकर पार्थिव शरीर के दर्शन किए एवं पुष्पमाला अर्पित की।

जुबिन गर्ग ने अपनी कर्णप्रिय एवं मधुर आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से असमिया संगीत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। असम के लाखों दिलों की धड़कन जुबिन गर्ग ने भारतीय संगीत परिदृश्य में असम की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर को एक अलग ही पहचान दिलाई है। उनका चले जाना न केवल असम बल्कि संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच जुबिन गर्ग को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना प्रकट करता है।

वर्तमान संवेदनशील स्थिति को देखते हुए प्रांतीय अध्यक्ष राज चौधरी ने अपने सभी प्रांतीय अध्यक्ष को शाखाओं द्वारा हाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर गहन नजर रखने के निर्देश जारी भी कर दिए हैं तथा इन दिनों किसी प्रकार का संगीत/नाच गानों का कार्यक्रम शाखाओं में आयोजित ना करने का आह्वान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें