मारवाड़ी महिला एकता मंच की ओर से कन्या पूजन का आयोजन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी महिला एकता मंच की ओर से कन्या पूजन का आयोजन किया

 


नवरात्रि पर मारवाड़ी महिला एकता मंच का कन्या पूजन

नवरात्रि के अवसर पर मारवाड़ी महिला एकता मंच द्वारा शुक्रवार को हिरालाल जोशी हाई स्कूल में कन्या पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 100 कन्याओं का पूजन कर उन्हें तिलक, दक्षिणा व खाद्य सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम की शुरुआत असम के गायक जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित कर एक मिनट का मौन रखकर की गई। समारोह की अध्यक्षता अध्यक्षा सरोज मित्तल की देख रैक में संस्थापक वंदना सोमानी और सचिव सरदा केडिया ने श्रीमती अंजली देवी सहित स्कूल शिक्षकों का भी सम्मान किया । इस अवसर पर शारदा केडिया ने कहा— “कन्या पूजन नारी शक्ति के सम्मान और संस्कारों को संजोने का माध्यम है। कन्या वास्तव में देवी का स्वरूप हैं।” कार्यक्रम को सफल बनाने में कोच्छ अध्यक्ष रूपा गग्गड़, मंजू पाटनी, सुशीला अग्रवाल, आशा जैन, चंदा सिकरिया, आशा सरावगी, निर्मला गोयल, ललिता अग्रवाल, सरिता भिमसरिया, मंजू मुरारका, इंदिरा गोरावत और सीमा सोनी का विशेष योगदान रहा। इसकी जानकारी प्रचार मंत्री संतोष धनुका ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें