कामरूप चेंबर ऑफ कॉमर्स में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कामरूप चेंबर ऑफ कॉमर्स में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

 


गुवाहाटी। फैंसी बाजार स्थित कामरूप चेंबर्स ऑफ कॉमर्स (केसीसी) के कार्यालय में शुक्रवार की शाम वयोवृद्ध व्यवसायी तथा समाजसेवी सुंदरलाल छाबड़ा (जैन) की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर केसीसी के अध्यक्ष महावीर जैन, उपाध्यक्ष कैलाश काबरा, कोषाध्यक्ष सीताराम बिहानी, सुरेश जैन, ललित धानुका, पुखराज पांड्या, जयसिंह घोड़ावत, बिष्णु डिडवानीया, रमेश राठी सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एक मिनट का मौन भी रखा गया। शोकसंतप्त परिवार की ओर से स्वर्गीय जैन के पुत्र तथा चेंबर के महासचिव निर्मल जैन, राजीव जैन व संजीव जैन उपस्थित थे। इस दौरान उपस्थित गल्लापट्टी के व्यापारियों ने पिछले छह दशकों से उनके साथ व्यापारीक, सामाजिक, धार्मिक आदि मुद्दों पर हुई चर्चाओं की यादों को साझा करते हुए स्वर्गीय सुंदर लाल छाबड़ा के प्रति अपने भाव प्रकट किए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें