गुवाहाटी। शहर के जाने-माने समाजसेवी सुंदर लाल छाबड़ा जैन की स्मृति मे महावीर धर्मस्थल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन दिगंबर जैन पंचायत गुवाहाटी के तत्वाधान में किया गया।जिसमें संस्थाओं के अलावा नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दिगंबर जैन महासभा,रेहाबाडी जैन समाज, केदार रोड जैन समाज, आठ गांव जैन समाज, विजयनगर जैन समाज, पांडू मालीगांव जैन समाज एवं दिगंबर जैन महिला समिति, दिगंबर जैन यूथ फेडरेशन के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा कामरूप चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य गण, तेरापंथ समाज के सदस्य गण व जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधि, माहेश्वरी समाज, मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।गणमान्य व्यक्तियों में पन्नालाल जैन,कपूर चंद जैन, अशोक पसारी, सुशील पसारी नीरज चमडिया, अशोक सराफ, कैलाश काबरा, सीताराम बिहानी, विनोद छाबड़ा, राजकुमार सरावगी, डीपी बजाज, अशोक धानुका, रमेश गोयंका, प्रकाश गोयंका, आरएस जोशी, प्रदीप भडेच, राम अवतार बुड़ाकिया, प्रदीप भुवालका, शरद जैन ने भी उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष महाबीर जैन ने श्रद्धांजलि संबोधन ने कहा कि सुंदरलाल छाबड़ा जमीन से जुड़े हुए समाज सेवक थे। समाज सेवा में वे हमेशा सबसे आगे तैयार रहते थे।
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें