तामुलपूर में मतदान केंद्रों के लिए रवाना अधिकारी, मतदान केंद्रों पर जुबिन गर्ग के नाम पर एक पेड़ लगाया जाएगा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

तामुलपूर में मतदान केंद्रों के लिए रवाना अधिकारी, मतदान केंद्रों पर जुबिन गर्ग के नाम पर एक पेड़ लगाया जाएगा

 




सेंकी अग्रवाल

गोरेश्वर।कल होने वाले बीटीसी चुनाव के लिए तामुलपूर जिला प्रशासन संपूर्ण रूप से तैयार हो गया है। आज तामुलपूर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिले के पाँचों परिषदों के मतदान केंद्रों पर नियुक्त प्रिजाइडिंग और पोलिंग अधिकारी उपस्थित हुए। चुनाव के लिए आवश्यक बैलट बॉक्स, बैलट पेपर आदि देकर अपने-अपने मतदान केंद्रों की ओर रवाना किया गया। वही 28 नं गोयबारी क्षेत्र के 30 मतदान केंद्रों के अधिकारियों को कल सुबह 5 बजे बैलट बॉक्स और आवश्यक सामग्री प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि ये 30 मतदान केंद्र केवल महिला अधिकारी कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। इस मौके पर जिला प्रशासन ने इस बार के चुनाव का थीम "हरित चुनाव" रखा हैं।असम के दिल की आवाज जुबिन गर्ग के नाम पर हर मतदान केंद्र पर एक पेड़ लगाने का आह्वान जिला आयुक्त एवं जिला चुनाव अधिकारी पंकज चक्रवर्ती ने किया। कल सुबह 7:30 बजे मतदान शुरू होने से पहले, उन्होंने मतदान करने वालों की टीम को पेड़ लगाने के लिए आमंत्रित किया है। मतदान समाप्ति का समय अपराह्न 4 बजे है। उल्लेखनीय है कि जिले के 5 परिषदों में कुल 3,45,770 मतदाताओं के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के कुल 41 उम्मीदवार चुनाव में उतरे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें