तेजपुर। असम के सुप्रसिद्ध गायक और सांस्कृतिक प्रतीक जुबिन गर्ग के आकस्मिक निधन से राज्य और विश्वभर के संगीत प्रेमी गहरे शोक में डूब गए हैं। उनकी स्मृति में रविवार की शाम जी स्क्वेयर मॉल, मेन रोड, तेजपुर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।
इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन मारवाड़ी सम्मेलन तेजपुर, मारवाड़ी युवा मंच तेजपुर, मारवाड़ी युवा मंच तेजपुर जागृति शाखा, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन तेजपुर और तेजपुर के समस्त मारवाड़ी समाज ने किया।
श्रद्धांजलि के दौरान दीप जलाए गए और पुष्प अर्पित किए गए, तथा सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया। कार्यक्रम का माहौल भावनाओं से भरा रहा, और इससे यह स्पष्ट हुआ कि जुबिन गर्ग और असमवासियों के बीच कितना गहरा संबंध था।
समाज के सदस्यों ने विचार व्यक्त करते हुआ कहा कि उनका संगीत और योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा, और यह सभा इस कठिन समय में शोक और एकजुटता का प्रतीक बनी।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें