रमेश मुन्दड़ा
होजाई। सुप्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग के निधन के बाद आज पूरे होजाई जिले में शोक की लहर दौड़ गई। शहर के सारे व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। विभिन्न सामाजिक संगठनों और एनजीओ द्वारा आज श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया, जिससे यह साफ झलक रहा है कि जुबिन गर्ग की अनुपस्थिति ने पूरे असम को गहरे शोक में डाल दिया है। आज होजाई जिला प्रशासन,होजाई जिला न्यायालय, होजाई वकील संस्था, पत्रकार संघ, होजाई रंगाली बिहू सम्मेलन (विष्णुपाली), शंकरदेव नगर न्यू मार्केट दुर्गा पूजा समिति, होजाई नेपाली समाज सहीत जिले की कई संस्थाओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए याद किया व जुबिन दा अमर रहे के नारे लगाए।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें