सेंकी अग्रवाल
गोरेश्वर। मारवाड़ी युवा मंच की गोरेश्वर शाखा के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष आनन्द जैन (चिंटू) को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्ति मिलने पर गोरेश्वर शाखा में हर्ष का माहौल हैं।अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की पंचदशम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दालखोला एवम दालखोला अनंता शाखा के आतिथ्य में आयोजित द्वितिय बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन ने आनंद जैन की नियुक्ति की घोषणा की तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया ने आनन्द जैन (चिंटू) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ पाठ करवाया ।आनन्द जैन (चिंटू) पूर्व में भी शाखा स्तर पर कई पदों पर अपनी सेवा प्रदान कर चुके है तथा प्रान्त स्तर पर प्रांतीय सहायक मंत्री तथा प्रांतीय उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवा प्रदान कर चुके है। इसी दौरान उन्हें दो बार अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच (राष्ट्रीय स्तर) का सर्व श्रेष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष(राष्ट्रीय एवम प्रांतीय) पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।जैन अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्वच्छ भारत अभियान समिति के राष्ट्रीय फोरम के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवा दे चुके है श्री आनन्द जैन चिंटू कई संस्थाओ से जुड़े हुए है एवम सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है एवम अग्रणी भूमिका निभाते है। गोरेश्वर शाखा के सभी सदस्यों ने उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें