जुबीन गर्ग को विभिन्न दलों और संगठनों की ओर से गहरी संवेदना, राजस्थान फाउंडेशन नॉर्थ ईस्ट चैप्टर ने उनके अंतिम संस्कार के दिन अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने का अनुरोध किया
गुवाहाटी, 19 सितंबर: भारत और एशिया में अपने संगीत के जादू से असम को मंत्रमुग्ध करने वाले लोकप्रिय गायक, अभिनेता, निर्देशक और लगभग सभी वाद्ययंत्रों के निपुण वादक जुबीन गर्ग का निधन असहनीय और अकल्पनीय है। "जुबीन गर्ग के निधन की खबर पहाड़ों से भी भारी है। असम के संगीत उद्योग को अपने उत्कृष्ट योगदान से समृद्ध करने वाले जुबीन गर्ग के असामयिक निधन की खबर वास्तव में अकल्पनीय और अविश्वसनीय है। संगीत की दुनिया में सक्रिय, मजबूत और स्वस्थ रहते हुए उनके अचानक चले जाने से वास्तव में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे भविष्य में कोई भी आसानी से नहीं भर पाएगा।"जुबीन गर्ग के निधन का समाचार मिलते ही अखिल असम छात्र संस्था द्वारा गुवाहाटी लताशील मैदान में"समवेदना श्रद्धांजलि सभा" का आयोजन शुक्रवार शाम 6 बजे से शुरू कर दिया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग जुबिन गर्ग की याद में एकत्र हुए हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।श्रद्धांजलि सभा के दौरान जुबिन गर्ग के लोकप्रिय गीत गूंज रहे हैं और लोग उनकी स्मृतियों को नम आँखों से याद कर रहे हैं। मैदान का वातावरण शोक और भावुकता से भरा हुआ है।विदेश मंत्रालय (MEA) ने जानकारी दी है कि सिंगापुर सरकार से लगातार संपर्क किया जा रहा है ताकि जुबिन गर्ग के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाया जा सके। यदि सभी औपचारिकताएँ पूरी हो गईं तो रविवार तक उनका पार्थिव शरीर असम पहुँचने की संभावना है।
जुबिन गर्ग, जो नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में प्रस्तुति देने के लिए सिंगापुर गए थे, स्कूबा डाइविंग के दौरान हुए हादसे में असमय दुनिया को अलविदा कह गए। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने जुबीन गर्ग के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा के लिए शांति की प्रार्थना की। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन ने दुख प्रकट करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा ने इसे एक हृदय विदारक बताते हुए असम की नहीं विश्व की बड़ी क्षति बताया। जिसकी भरपाई संभव नहीं।पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष राज चौधरी ने भी जुबीन गर्ग के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतृप्त परिवार उनके प्रशंसक एवं संगीत प्रेमियों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। भारतीय जनता पार्टी असम के प्रोफेशनल प्रकोष्ठ के मुख्य संयोजक प्रदीप नाहटा ने अपनी संवेदना उनके परिवार और प्रिय जनों के साथ व्यक्त की और भगवान से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा की शांति शांति मिले। राजस्थान फाउंडेशन के नोर्थ ईष्ट चैप्टर के अध्यक्ष रतन शर्मा ने जुबीन गर्ग के निधन पर शोक प्रकट होते हुए कहा कि असम ने अपने होनहार बेटे को खो दिया है। यह क्षति कभी पूरी नहीं हो सकती। रतन शर्मा ने अपील की है कि जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार के समय सभी समाज बंधु अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर अंतिम संस्कार में शामिल हो। मारवाड़ी सम्मेलन की गुवाहाटी महिला शाखा की अध्यक्ष संतोष शर्मा ने जुबीन गर्ग के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शाखा का डांडिया नाइट के कार्यक्रम को स्थगित करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी शाखा जुबीन गर्ग के परिवार के साथ है। भगवान जुबीन गर्ग की आत्मा को शांति और सद्गति प्रदान करें। लायंस क्लब का प्राइड के संस्थापक अध्यक्ष अनूप जाजोदिया ने भी जुबीन गर्ग की आत्मा के प्रति शांति की कामना करते हुए अपनी संवेदना प्रकट की है।
रेडीमेड गारमेंट्स डीलर्स एसोसिएशन असम के अध्यक्ष सुब्रतो राय ने भी जूबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देते हुए गहरी संवेदना प्रकट की है। ऑल गुवाहाटी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल भराली और सचिव प्रांतोष राॅय ने भी जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देते हुए भगवान से उनकी आत्मा की सद्गति और शांति के लिए प्रार्थना की है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें