जनता को साथ लेकर इलाके का सर्वांगीण विकास करूंगा - देरहासर
सेंकी अग्रवाल
गोरेश्वर। बीटीसी चुनाव को अब कुछ दिन बचे हैं,और भाजपा बीटीसी की सत्ता पाने हेतु पूरा दम लगाती दिख रही हैं। बीटीसी की 30 नं गोरेश्वर परिषदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार देरहासार नार्जरी क्षेत्र में अपनी जीत के लिए जनसंपर्क करते दिखाई दे रहें हैं। बताते चले कि वर्तमान में गोरेश्वर छेत्र बीटीसी की सत्ता चलाने वाली यूपीपीएल के हाथों में हैं। गत दिनों असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा ने भी गोरेस्वर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि इस बार बीटीसी में भाजपा की सरकार बनने जा रही हैं।उसी क्रम में रोजाना भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव घर घर जाकर लोगों से जनसंपर्क कर लोगो से भाजपा के समर्थन करने का आग्रह करते दिख रहें हैं। भाजपा उम्मीदवार देरहासार नार्जरी भी खुद स्कूटी चलाकर लोगों से जनसंपर्क करते दिख रहें हैं। आज गोरेश्वर छेत्र के गोपसार वीसीडीसी के अंतर्गत विभिन्न गांवों में भाजपा उम्मीदवार देरहासार नार्जरी ने सभाओं का आयोजन कर विभिन्न योजनाओं के बारे में जनता को अवगत करवाया।उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए असम सरकार की अभिलाषी योजनायो के बारे गांव की महिला को बताकर कहा कि अगर बीटीसी में भाजपा की सरकार आती हैं तो जल्द ही असम की अन्य जगह की तरह गोरेश्वर की महिलाओं को भी सभी योजना का लाभ मिलेगा,साथी ही उन्होंने कहा कि दिल्ली,दिसपुर के बाद इस बार कोकराझार में भाजपा की सरकार बनने के बाद इलाके में ट्रिपल इंजन सरकार होगी,और ट्रिपल इंजन सरकार होने के बाद इलाके में विकास की नई धारा बहएगी।वही पत्रकारों के आगे देरहासार नर्जारी ने कहा कि गत 20 सालों में गोरेश्वर में कुछ भी विकास नहीं हुआ। छेत्र की जनता इसबार परिवर्तन चाहती हैं तथा में गोरेश्वर का स्थानीय युवक हूं,रोजाना इलाके के हजारों लोग भाजपा के साथ जुड़ रहें हैं,इसी से पता चल रहा हैं कि इस बार बीटीसी में भाजपा अकेले अपने दम पर सरकार बनाएगी।उन्होंने आगे की गोरेश्वर के सर्वांगीण विकास हेतु वे समर्पण भाव से कार्य करूंगा।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें