राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति द्वारा गरबा, डांडिया रास कार्यक्रम का भव्य आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति द्वारा गरबा, डांडिया रास कार्यक्रम का भव्य आयोजन

 


गुवाहाटी। गुवाहाटी महानगर स्थित काके दी हट्टी मे राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति द्वारा मां दुर्गा के आगमन की तैयारी के उपलक्ष्य में गरबा रास का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं दुर्गा स्तुति के साथ किया गया।


इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष संतोष शर्मा, अध्यक्ष सारिका अग्रवाल,निर्णायक निशा शाह, जागृति बुद्धदेव, सचिव पूजा शर्मा , कोषाध्यक्ष पिंकी बैंगानी, उपाध्यक्ष सविता अग्रवाल ,पिंकी जैन, सलाहकार संगीता बड़जात्या, जनसंपर्क सचिव खुशबू मोर सहित समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की संयोजिकाएं अनीता सराफ, अंजू वर्मा, रेनू दुग्गड एवं उषा सांखला रहीं, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


गरबा रास के दौरान महिलाओं और बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। लकी डॉ भी निकाले गए । 


पूरे कार्यक्रम का माहौल माँ दुर्गा की भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें