लायंस क्लब सीकर ने लगाया निःशुल्क बी.पी. और शुगर जांच शिविर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब सीकर ने लगाया निःशुल्क बी.पी. और शुगर जांच शिविर

 



लायंस क्लब सीकर द्वारा आज सेवा सप्ताह सेवांकुर के नौवें दिन श्री एस.के. स्कूल खेल मैदान में डॉ. बी. लाल पैथ लैब के सहयोग से प्रातः 6:30 बजे निःशुल्क ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 58 लोगों की जांच की गई।


सुबह मॉर्निंग वॉक पर आए अशोक सैनी, नंदलाल मीना और कज़ोड़मल जैन ने लायंस क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए संस्था को समाज में कल्याणकारी कार्यों की अग्रणी बताया।


इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मणि शंकर काबरा ने सेवा सप्ताह के दौरान सभी सदस्यों की समय पर और निरंतर उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।


आज के कार्यक्रम में मणि शंकर काबरा के साथ पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़, लायन अशोक शर्मा, सचिव विनोद दाधीच, शिव कुमार अग्रवाल, पवन सराफ, किशनलाल अग्रवाल, हरिप्रसाद मोदी, गणेश अग्रवाल तथा प्रोजेक्ट चेयरपर्सन प्रहलाद राय टांक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```