दीपावली, नव वीर निर्वाण संवत् पर चमत्कारी प्राचीन स्तोत्र एवं मंत्र सहित वृहद् मंगल पाठ का भव्य आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

दीपावली, नव वीर निर्वाण संवत् पर चमत्कारी प्राचीन स्तोत्र एवं मंत्र सहित वृहद् मंगल पाठ का भव्य आयोजन

 

गुवाहाटी। आचार्य महाश्रमण के प्रबुद्ध सुशिष्य मुनि डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, मुनि रमेश कुमार, मुनि पद्म कुमार, मुनि रत्न कुमार के पावन सान्निध्य में नव वर्ष महा मंगल पाठ का विशेष कार्यक्रम तेरापंथ धर्मस्थल में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। सर्वप्रथम भक्तामर स्तोत्र एवं महावीर अष्टकम् का पाठ श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सभी ने एक स्वर से किया। विविध मंत्रों के पाठ से उपासना कक्ष गुंजायमान हो उठा। उपस्थित संपूर्ण श्रावक समाज तन्मय होकर मंगल पाठ श्रवण कर रहा था। मुनि डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, मुनि रमेश कुमार का मंगल उद्बोधन हुआ।


इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद का इस वर्ष का अधिवेशन युगप्रधान आचार्य महाश्रमण के परम पावन सान्निध्य में अहमदाबाद में आयोजित हुआ। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद, गुवाहाटी के द्वारा आयोजित कार्यों का विशेष रूप से मूल्यांकन किया गया।


आज मुनि डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार एवं मुनि रमेश कुमार के सान्निध्य में तेयुप मंत्री हितेश चोपड़ा ने अधिवेशन के बारे में धर्म सभा में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सभी संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ ही तेयुप के निवर्तमान अध्यक्ष सतीश कुमार भादानी एवं तेयुप के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें