मारवाड़ी सम्मेलन शिलांग साखा का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

मारवाड़ी सम्मेलन शिलांग साखा का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न

 


शिलांग। मारवाड़ी सम्मेलन शिलांग साखा के द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी बुधवार को शिलांग में श्री राजस्थानी विश्राम भवन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया ।

इस अवसर के शुभारंभ में पुरषोत्तम चौखानी,विमल बजाज, सत्यनारायण बेरीवाल, मगन सिंह जैन, जगदीश मंडावेवाला,किशन टिबरीवाल के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया । वही पर मारवाड़ी महिला साखा शिलांग एवं मारवाड़ी युवा मंच शिलांग सहयोगी रहें। मारवाड़ी सम्मेलन साखा की समय समय पर नई कार्यकारिणी का गठन होता है और हर बार आने वाली नई कार्यकारिणी के द्वारा इस दीपावली मिलन समारोह को भव्य रुप से आयोजित किया जाता है। शिलांग की इस साखा की शुरुआत बड़े बुजुर्गो से हुई थी जो अब नव युवक के द्वारा आगे बढ़ाई जा रही है। मारवाड़ी सम्मेलन शिलांग साखा के अध्यक्ष अनिल बजाज ने 

जानकारी देते हुए कहा की समाज में मानव एकता एवं भाईचारा के लिए दीपावली व होली जैसे त्योहारों पर सर्व समाज के गणमान्य व्यक्ति, एक मंच पर इकठ्ठा होकर भाईचारे का संदेश देते हैं । समाज के युवा वर्ग को आगे बढ़कर बड़े बुजुर्गो के सानिध्य में काम करना चाहिए , 

सम्मेलन साखा के पदाधिकारियों के द्वारा फोन एवं वारसप मैसेज के माध्यम से सभी समाज बंधुओं को मिलन समारोह में आने के लिए सुचित किया जाता है इस अवसर पर छोटी-छोटी बेटियां राधिका दलाल कृशा जैन लिसा अग्रवाल के द्वारा मारवाड़ी गानों पर मनमोहक डांस नृत्य किया गया इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन साखा के अध्यक्ष अनील बजाज, सचिव कमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुशील मंगल एवं मारवाड़ी महिला सम्मेलन साखा की अध्यक्षत श्रीमती निलम बजाज सचिव, श्रीमती राधा पंसारी कोषाध्यक्ष सरीता अग्रवाल मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष स्वाति अजमेरा , सचिव श्रीमती श्रधा चौखानी, कोषाध्यक्ष शिवम् कारिवाल 

सहित समाज के विमल बजाज, पुरषोत्तम चौखानी, जगदीश मंडावेवाला, संतोष चाचान,मनोज मंडावेवाला,किशन टिबरीवाल,मगन सिंह जैन,विनोद दाधीच,केशर देव नवाल, सुशील बंका, कुंज बिहारी अजमेरा, सत्यनारायण बेरीवाल,सुशील मगंल, अजय अग्रवाल,कमल अग्रवाल,अमन पंसारी, रामोतार बजाज, जगदीश गोयल, दीपक गुप्ता,प्रकाश पाटनी,पवन शर्मा, महावीर सिंघानिया, आंनद अग्रवाल , महेश बजाज ,रतन सेठिया,सरद बावरी, राकेश माटोलिया, त्रिलोक पीपलवा, सहित समाज के सैकड़ों गणमान्य पुरुष महिला बच्चे उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर कुंज बिहारी अजमेरा के द्वारा मंच के माध्यम से सभी का अभिनंदन किया गया एवं एक कविता के द्वारा समाज को धन्यवाद दिया 

वहीं श्रीमती जुली जैन ने मंच के माध्यम से पहेलियां बुझाई और सामने बैठें सभी दर्शकों ने सही ज़बाब देकर प्रोत्साहित गिफ्ट प्राप्त किया । वहीं मारवाड़ी युवा मंच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति अजमेरा एवं श्रधा चौखानी के द्वारा आहुजी गेम का शुभारंभ किया कार्यक्रम का संयोजक, संजय जसरासरिया, सुनील सिंघानिया,त्रषभ बजाज को नियुक्त किया गया। सभी ने स्वादिष्ट खाने का लुप्त उठाया।

सभी समाज बंधुओं को मारवाड़ी सम्मेलन साखा, मारवाड़ी महिला सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें