गुवाहाटी। चाबीपुल वाल्मीकि सेवा कमेटी के सौजन्य से चाबीपुल वाल्मीकि सामुदायिक भवन में बाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वाल्मीकि के चित्र के आगे विशेष अर्चना करके पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में असम प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नवरुण मेधी, सचिव प्रदीप बासफोर उपस्थित थे। इसके अलावा चाबीपुल वाल्मीकि समाज सेवा समिति के अध्यक्ष शंभू वाल्मीकि, सचिव कैलाश कुमार, कोषाध्यक्ष अजीत भंगी, सदस्य नवरंग हरिजन, सुमित हरिजन, संजू वाल्मीकि, सलाहकार प्रताप हरिजन तथा वाल्मीकि महिला समिति की विमला देवी हरिजन, पूजा वाल्मीकि, निशा वाल्मीकि उर्मिला वाल्मीकि तथा केसी दास कमर्स कॉलेज के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हायर सेकेंडरी यूनिट की अध्यक्ष सोनम वाल्मीकि उपस्थित थी। नवरुण मेधी ने वाल्मीकि के जीवन परिचय के साथ उनके आदर्शों का अपने संबोधन में उल्लेख किया एवं वाल्मीकि के आदर्शों पर चलकर वाल्मीकि समाज को एक मजबूत समाज के रूप में प्रस्तुत करने का आह्वान किया। उन्होंने वाल्मीकि समाज को आश्वासन देते हुए कहा कि बाल्मीकि समाज की समस्याओं को हम सरकार के समक्ष रखेंगे तथा बहुत ही जल्द हम वाल्मीकि मंदिर एवं वाल्मीकि सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगे। इस अवसर पर शाम को महाप्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन भी किया गया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें