सोयल खेतान, रोहा
रोहा बौद्धिधर्मा कराटे क्लब के दो खिलाड़ी 69वां राष्ट्रीय स्कूल खेल के चयन होने पर खुशी की लहर व्याप्त है।
रोहा बौद्धिधर्मा कराटे क्लब के मुख्य प्रशिक्षक नित्य कुमार पातर ने दी जानकारी के अनुसार बौद्धिधर्मा कराटे क्लब के दो छात्र क्रमशः एसवियान बरदलै यू -17 और देवकिशन सूतिया यू -14 का आगामी 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेल के लिए चयन हुवा है।
एलवियान बरदलै उतर प्रदेश के मथुरा यू -17विद्या भारती अखिल भारतीय की और से चयनित होने के साथ ही देवकिशन सूतिया गुवाहाटी रुद्र सिंह स्पोर्टस कॉमलेक्स में अखिल असम राज्यिक कराटे संघ की और से चयनित हुवा है। आगामी जनवरी यू -17 का 69वां राष्ट्रीय स्कूल खेल महाराष्ट्र के पुनै में और यू-14का खेल मध्यप्रदेश के ईंदूर में अनुष्टित होगा।रोहा से दो खिलाड़ीयों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर खुशी की लहर व्याप्त है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें