सम्मेलन की महिला शाखा व मारवाड़ी महिला एकता मंच ने शिशु दिवस मनाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सम्मेलन की महिला शाखा व मारवाड़ी महिला एकता मंच ने शिशु दिवस मनाया


गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा एवम मारवाड़ी एकता मंच ने संयुक्त रूप से बाल दिवस के अवसर पर फाटाशील शिशु विद्यापीठ स्कूल में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें सभी बच्चों को पेंसिल, कॉफी, कलर, रबर चॉकलेट व कई तरह के उपहार बांटे गए। स्कूल की प्रिंसिपल संतना दास का फुलाम गमछा से स्वागत किया गया। सम्मेलन महिला शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा व मारवाड़ी एकता मंच की अध्यक्ष सरोज मित्तल ने स्कूल के सभी अध्यापको का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजिका सिया शर्मा, रेखा गोयल, राजश्री कुचेरिया, बीना चोरडिया, इंदिरा जिंदल का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा उपाध्यक्ष ज्योति शर्मा, कोषाध्यक्ष शांति कुंडलिया तथा एकता मंच से जानकी चांडक, अमीता अग्रवाल, कोमल गुप्ता, सुनीता अग्रवाल सुमित्रा काबरा, निर्मला जांगिड़, दीक्षा कुंडलिया मीनू दूधेरिया, अलका अग्रवाल की उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें