कार्बी आंगलोंग में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं बहाल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कार्बी आंगलोंग में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं बहाल


असम सरकार ने कार्बी आंगलोंग और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं पर लगाया गया अस्थायी प्रतिबंध हटा लिया है। यह प्रतिबंध 23 दिसंबर 2025 को क्षेत्र में उत्पन्न गंभीर कानून व्यवस्था की स्थिति के चलते लागू किया गया था।


आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, दोनों जिलों में हालात अब नियंत्रण में हैं और सामान्य स्थिति बहाल हो चुकी है। वर्तमान में सार्वजनिक शांति को लेकर कोई तत्काल खतरा नहीं है।


इसी के मद्देनज़र असम सरकार के गृह एवं राजनीतिक विभाग ने पूर्व आदेश को रद्द करते हुए सभी मोबाइल सेवा प्रदाताओं को इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं पुनः शुरू करने की अनुमति दे दी है।


यह सेवाएं 28 दिसंबर 2025 की सुबह 8:00 बजे से आधिकारिक रूप से बहाल कर दी गई हैं, जिससे अब दोनों जिलों के नागरिक और कारोबारी बिना किसी प्रतिबंध के ऑनलाइन संचार और डेटा सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें