अंसुईया देवी शर्मा पंचतत्व में विलीन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

अंसुईया देवी शर्मा पंचतत्व में विलीन

 


रमेश मुन्दड़ा 


होजाई। विशिष्ट व्यवसायी व समाजसेवी केशर देव शर्मा की धर्मपत्नी व लायंस क्लब ओफ होजाई के पूर्व अध्यक्ष विक्रम शर्मा की माता अंसुईया देवी शर्मा (रिणवा) का बुधवार को निधन हो गया। इस समाचार से उनके शुभचिंतकों, परिवार के सदस्यों में शोक की लहर छा गई। वे 75 वर्ष की थी। उल्लेखयोग्य है कि अंसुईया देवी शर्मा विगत कई वर्षों से अस्वस्थ थीं। वे मृदुभाषी, मिलनसार, धर्म परायण,परोपकार की भावना से उत्प्रोत,हमेशा सादगी पूर्ण जीवन जीने में विश्वास रखती थी। उनकी अंतिम यात्रा आज उनके निवास स्थान जुगल किशोर केडिया रोड से निकलकर होजाई भूतनाथ शमशान पहुंची। जहां उनके पुत्र विक्रम शर्मा व परिवार के सदस्यों ने नम आखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। वे अपने पीछे पति, दो पुत्र, तीन पुत्रियां सहीत भरापुरा परिवार छोड़ गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें