प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 18वें रोजगार मेले का शुभारंभ करते हुए विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव-नियुक्त युवाओं को 61,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए।
प्रधानमंत्री की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता के अनुरूप, रोजगार मेला इस लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसकी शुरुआत से अब तक देशभर में आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से 11 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।
देश के 45 स्थानों पर आयोजित इस 18वें रोजगार मेले के अंतर्गत भारत के विभिन्न हिस्सों से चयनित नव-नियुक्त कर्मचारी गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग सहित भारत सरकार के अनेक मंत्रालयों एवं विभागों में कार्यभार ग्रहण करेंगे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें