गुवाहाटी: गुवाहाटी शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन, कंपनी सेक्रेटरीज एसोसिएशन एवं टैक्स बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ आज भाजपा घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष एवं असम सरकार के शिक्षा मंत्री रोनुज पेगु की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण परामर्श बैठक सम्पन्न हुई।
इस बैठक का आयोजन असम भाजपा प्रोफेशनल्स सेल के अध्यक्ष गौरव सोमानी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विभिन्न प्रोफेशनल संगठनों ने आगामी चुनावी घोषणापत्र के लिए अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। प्रतिनिधि संगठनों द्वारा घोषणापत्र से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा इस संबंध में एक आधिकारिक अनुशंसा पत्र माननीय मंत्री रोनुज पेगु को सौंपा गया।
बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री एवं घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष रोनुज पेगु ने सभी प्रोफेशनल संगठनों से आगे भी सक्रिय रूप से सुझाव देने का आह्वान किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि भाजपा प्राप्त सभी सुझावों पर गंभीरता एवं सूक्ष्मता से विचार करेगी और उन्हें घोषणापत्र में सम्मिलित करने का प्रयास करेगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सीए रागिनी गोयल, सीए पंकज खंडेलिया, सीए बिकाश अग्रवाल, सीएस मनोज रावनियार सहित टैक्स कंसल्टेंट बिरादरी के कई अन्य वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित सदस्य उपस्थित रहे।
यह बैठक समाज के विभिन्न प्रोफेशनल वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक समावेशी एवं व्यावहारिक घोषणापत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें