मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा का गणतंत्र दिवस आयोजन, रक्तदान शिविर आकर्षण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा का गणतंत्र दिवस आयोजन, रक्तदान शिविर आकर्षण


मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के तत्वाधान में कई संस्थाओं ने मिलकर गणतंत्र दिवस मनाया


गुवाहाटी. मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के सौजन्य से परशुराम सेवा सदन में बड़े ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाते हुए तिरंगा फहराया तथा एक वृहद रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच की सिरोज शाखा, अमृत उदय शाखा,विप्र युवा असम, जेसीआई बिजारियां, जेसीआई इगनिट, अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन, संत श्री नामदेव भक्त मंडल के सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर तिरंगे को सलामी दी तथा राष्ट्रीय गीत व असम का जातीय गीत गाया। इस अवसर पर आयोजित बृहद रक्तदान शिविर में आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर, मारवाड़ी हॉस्पिटल और गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक और नर्सो ने भी अपना सहयोग दिया। इस शिविर में रक्तदान के लिए 108 लोगों ने अपना पंजीयन कराया था। जबकि चिकित्सकों की सलाह से 81 लोगों का ही रक्त ग्रहण किया गया। जिसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और मारवाड़ी हॉस्पिटल ब्लड बैंक में संरक्षित कर दिया गया। मारवाड़ी युवा मंच ग्रेटर शाखा के अध्यक्ष देवेश मूंदड़ा ने सभी सहयोग कर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```