मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा के गणतंत्र दिवस में उमडी समाज बंधुओ की भीड़ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा के गणतंत्र दिवस में उमडी समाज बंधुओ की भीड़



गुवाहाटी. मारवाड़ी सम्मेलन की कामरूप शाखा ने अपनी गोद ली हुई स्कूल चाभीपुल आठगांव प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन की महिला शाखा और मारवाड़ी महिला एकता मंच ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा ने झंडात्तोलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इस उपलक्ष्य में कामरूप शाखा के शाखा अध्यक्ष अजीत शर्मा, महिला शाखा की शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा, महिला एकता मंच की अध्यक्ष सरोज मित्तल उपस्थित थी। गणतंत्र दिवस के दिन लागू भारतीय संविधान के प्रणेता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भी याद किया गया। इस अवसर पर चाबीपुल वाल्मीकि समाज के सचिव कैलाश कुमार ने उपस्थित होकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद किया। 


झंडोत्तोलन के पश्चात देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत नृत्य प्रस्तुत किए गए।जिसमें सभी सदस्यों ने झूम कर नृत्य किया। देश भक्ति गीतों पर एक और जहां सदस्य गण देश भक्ति के ज्वार में नृत्य कर रहे थे।वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा जुबीन गर्ग के मायाबिनी गीत का प्रस्तुतीकरण था। जिसे सुनकर सभी श्रोता भाव विभोर हो उठे। प्रभात शर्मा, विनोद शर्मा, संतोष शर्मा, संपत मिश्र,सरोज मित्तल ने भी देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के बच्चों के बीच उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज काला, मंडलीय उपाध्यक्ष सुशील गोयल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, शाखा संस्थापक अध्यक्ष संपत मिश्र के अलावा वाल्मीकि समाज के सचिव कैलाश कुमार, विप्र फाउंडेशन की प्रांतीय अध्यक्ष मंजू लता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।


कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभात शर्मा द्वारा किया गया और संयोजक के रूप में विनोद शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में कामरूप शाखा की सरिता लोहिया, संजय खेतान, संजय घिरिया, कुसुम जालान, सुनीता गुप्ता, विजया शर्मा, बबिता खेतान, पूजा नीमोदिया, रोहित खंडेलवाल, संतोष जैन, बीसंबर शर्मा, सुरेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संजय नीमोदिया, विजय भीमसरिया एवं रतन अग्रवाल का सक्रिय सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```