श्री राम चंद्र मिशन, गुवाहाटी, बोंगरा, आईआईटी एवं मंगोलदोई से जुड़े 160 ध्यान साधकों ने 11 जनवरी को ज्योति आश्रम में प्रेम और उत्साह के साथ प्री-भोगाली बिहू उत्सव मनाया। यह आयोजन असम की पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत और हार्टफुलनेस आध्यात्मिकता का एक अनोखा संगम रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक ध्यान से हुई, जिससे पूरे वातावरण में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके पश्चात असम की लोकसंस्कृति से जुड़े विविध कार्यक्रमों के माध्यम से बिहू की पारंपरिक भावना को जीवंत किया गया। साधकों ने आपसी प्रेम, एकता और सहयोग की भावना के साथ उत्सव में भाग लिया।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें