सोयल खेतान,रोहा
रोहा, चापरमुख मारवाड़ी समाज की 40सदस्यीय महिला और शिशुओं के दल ने महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान वटद्रबा थान में मथा टेक आशिर्वाद लिया। असम विभिन्न जाती जनगोष्टी की मिलन भूमि ईसको चरितार्थ किया रोहा चापरमुख मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने।
रुपकुंवर ज्योतिप्रसाद अग्रवाला के पुण्यतिथि के दिन शनिवार को रोहा,चापरमुख मारवाड़ी समाज की महिलाएं,युवक,युवती और बच्चों के 40सदस्यीय दल ने असमीया पारंपरिक भेषभूसा पहन प्रात:10बजे रोहा पंचायती ठाकुरबाडी प्रांगण से महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान वटद्रबा थान के लिए जय श्रीमंत शंकरदेव गुरु के उदघोष के साथ रवाना हुई और वटद्रबा थान पहुंच गुरु के चरणों में मथा टेक आशिर्वाद लिया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें