समाजसेवी बच्चा लाल गुप्ता का निधन, होजाई में शोक की लहर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

समाजसेवी बच्चा लाल गुप्ता का निधन, होजाई में शोक की लहर

 


रमेेश मुन्दडा

होजाई: जाने-माने आयुर्वेद के विशेषज्ञ, विशिष्ट व्यवसायी, साहित्यिक, कवि‌, समाजसेवी बच्चा लाल गुप्ता (84) के निधन के समाचार से उनके शुभचिंताको व परिवार के सदस्यों में शोक की लहर छा गई। मदुभाषी, मिलनसार, धार्मिक भावना से ओत-प्रोत, स्पष्टवादी सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखने वाले बच्चा लाल गुप्ता व्यवसाय के साथ-साथ कई संस्थानों से जुड़े हुए थे। वे स्थानीय मारवाड़ी हिंदी प्राथमिक विद्यालय के संचालन समिति के पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रभाषा हिंदी हाईस्कूल के संचालन समिति के पूर्व सदस्य रहते हुए अपने बहुमूल्य सुझावों से विद्यालय में शिक्षा को सुदृढ़ किया। इसके अलावा वे आयुर्वेद के विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं निशुल्क देते थे और डिस्ट्रीब्यूटरशिप के बिजनेस में उनकी अच्छी पकड़ थी, उनके अनुभवों व सुझाव से कई युवा इस क्षेत्र में आगे बढ़े। वही उनकी रुचि साहित्य अध्ययन में हमेशा बनी रहती थी व वे अच्छे कवि भी थे। आज उनके निधन पर उनके अंतिम यात्रा से पहले होजाई जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष गोपाल दास, विशिष्ट समाजसेवी कमल दत्त, समाजसेवी मनोज केजरीवाल और होजाई डिस्ट्रीब्यूटर संगठन, अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य सभा‌, अपनाा मंच के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय शांतिवन शमशान में संपन्न हुआ। जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र अशोक कुमार गुप्ता ने अपने भाइयों के साथ उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान महोल गमहीन हो गया था। वह अपने पीछे धर्मपत्नी तीन पुत्र व तीन पुत्ररिया सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें