नगांव में टेंडर पेटल्स प्ले-स्कूल का भव्य शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव में टेंडर पेटल्स प्ले-स्कूल का भव्य शुभारंभ

 


पूजा माहेश्वरी 

नगांव। शहर में प्रारंभिक बाल शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए टेंडर पेटल्स प्री-स्कूल, नगांव सेंटर का शुभारंभ सोमवार को विधिवत एवं भव्य रूप से किया गया। यह प्री-स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सुरक्षित, स्नेहपूर्ण एवं आनंददायक शिक्षण वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है ।


इस अवसर पर उद्घाटन सत्र का संचालन सेंटर की सहायिका अनीता साबु धूत ने किया ।


उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात रिबन काटकर प्री-स्कूल का औपचारिक उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सुजाता भट्टाचार्य को असम की सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार असमिया गोमछा एवं सराई भेंट कर सम्मानित किया गया ।


इस अवसर पर टेंडर पेटल्स की संस्थापक डॉ. वस्सावी आचार्य ने संस्था के उद्देश्य एवं शिक्षण पद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टेंडर पेटल्स हर बच्चे की “अद्वितीय सीखने की यात्रा” को संवारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. सुदर्शना डे एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती त्रिशना शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए प्री-स्कूल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


उद्घाटन समारोह में विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्हें इस अवसर पर सम्मानित किया गया । 


टेंडर पेटल्स प्री-स्कूल, नगांव सेंटर में प्ले-ग्रुप, नर्सरी, जूनियर केजी, सीनियर केजी एवं एक्टिविटी सेंटर की सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जो बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सीखने की जिज्ञासा को बढ़ावा देती हैं। सेंटर की हेड अंजू डेका बोरा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और यह नया प्री-स्कूल नगांव शहर में गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा का एक सशक्त केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```